-
Advertisement

कार्यकाल खत्म होने के बाद यहां रहेंगे कोविंद, मिलेगा देश का सबसे चर्चित बंगला
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का नया ठिकाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, 25 जुलाई को राष्ट्रपति कोविंद का नया ठिकाना कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बंगले के बिल्कुल करीब होगा। उनके लिए 12, जनपथ बंगला अलॉट किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, बंगले में साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जा रहा है। 15 जुलाई तक ये काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि बंगले में शिफ्ट होने के बाद राष्ट्रपति कानपुर में अपने गांव परखवां जाएंगे और वहां कुछ दिन रहेंगे। इस दौरान वे अपनी कुल देवी के दर्शन भी करेंगे। कहा जा रहा है कि उनके गांव के लोग उनके लिए एक कार्यक्रम रखना चाहते हैं।
बता दें कि जनपथ का ये बंगला सबसे चर्चित और विवादित रहा है। इस बंगले में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने तीन दशक गुजारे हैं। उनकी मौत के बाद उनके बेटे चिराग पासवान से काफी विवाद के बाद ये बंगला 30 मार्च, 2022 को खाली करवाया गया।
गौरतलब है कि सरकार को पूर्व राष्ट्रपति का ख्याल रखना पड़ता है। समय-समय पर मेडिकल टीम उनकी जांच करती है। उनके बंगले में शाही किचन की व्यवस्था भी मौजूद रहती है। वहीं, लॉन्ड्री से लेकर साफ-सफाई तक के खर्च का सारा जिम्मा सरकार का होता है। उनके बंगले पर सुरक्षा व्यवस्था हमेशा चाक चौबंद रहती है। आने-जाने के लिए गाड़ी व फ्लाइट की व्यवस्था भी रहती है। ध्यान रहे कि वे कभी अकेले नहीं चलते उनके आगे पीछे चलने के लिए गाड़ियां तैनात रहती है। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति को कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…