-
Advertisement
Parwanoo में रैपर बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
सोलन। जिला के परवाणू ( Parwanoo) स्थित एक उद्योग के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन केंद्र परवाणू( Fire Station Parwanoo) के कर्मचारी पूरी रात आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे और सुबह पूरी तरह से आग बुझाई जा सकी।
ये भी पढ़ेः Rampur: नारकंडा में बर्फ पर फिसला हरियाणा के Tourist का वाहन, दो की गई जान- 2 घायल
बताया जा रहा है कि परवाणू में सेक्टर 2 में स्थित एक रैपर बनाने वाली आधुनिक पैकेरज फैक्टरी के प्लाट न०11 के गोदाम में अचानक आग( fIre) लग गई। जिसकी सूचना तुरन्त दमकल विभाग परवाणू को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से अधिकारी व कर्मचारी तुरन्त घटना स्थल पर पहुचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। गोदाम में पेपर और कैमिकल होने की बजह से दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणो का पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि होमगार्ड के कमांडेंट डॉ शिव कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि गत रात को परवाणू में उद्योग के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। गोदाम में पेपर और कैमिकल होने के कारण आग पर नियंत्रण करने में काफी समय लग गया। सुबह तक आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

