-
Advertisement
Digital Fraud App: ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने आ रहा है आरबीआई का DIGITA
Last Updated on April 1, 2024 by Himachal Abhi Abhi
RBI DIGITA: नेशनल डेस्क। देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कमर कस ली है। ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए RBI डिजिटल इंडिया ट्रस्ट एजेंसी (DIGITA) यानी डिजिटा की स्थापना करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। ’DIGITA’ देश में बढ़ते कर्ज देने वाले अवैध एप पर रोकथाम करेगी। इससे गूगल प्ले स्टोर पर भी फर्जी एप नहीं दिखेंगे।
जानकारी के अनुसार, ’DIGITA’ को फाइनेंशियल क्राइम पर रोकथाम के लिए लाया जा रहा है। DIGITA लोन देने वाले ऐप का वेरिफिकेशन करेगी और वेरिफाइड ऐप का एक पब्लिक रजिस्टर बनाएगी। जिन ऐप पर DIGITA के वेरिफिकेशन का निशान नहीं होगा, उन्हें अन-ऑथराइज्ड माना जाएगा। DIGITA की मदद से ग्राहकों को सही एप पहचानने में मदद मिलेगी।
गूगल ने हटाए 2200 एप
अब गूगल भी अपने Play Store पर DIGITA से वेरिफाइड हो चुके ऐप को ही उपलब्ध कराएगा। RBI ने आईटी मंत्रालय के साथ 442 डिजिटल लोन देने वाले ऐप की एक लिस्ट शेयर की है। इस पर गूगल को कार्रवाई करनी होगी। सितंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक गूगल ने लगभग 2200 डिजिटल लैंडिंग एप को अपने Play Store से हटाया है। गूगल ने अपनी नई पॉलिसी में सिर्फ उन्हीं एप को मंजूरी देने का फैसला किया है, जो RBI से मान्यता प्राप्त हैं। गूगल द्वारा इस पॉलिसी में बदलाव RBI और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के अनुरोध पर किया गया है।
यह भी पढ़ेंः Jio लाया कमाल की चीज, Superfast Net वो भी बिना पैसे खर्चें
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags