-
Advertisement

हिमाचल में दो अधिकारियों का पुनर्रोजगार और एक का सेवाविस्तार समाप्त, अधिसूचना जारी
शिमला। प्रदेश की सत्ता संभालते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने निगमों बोर्डों में की गई नियुक्तियों को रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा सेवा विस्तार (Service Extension) और पुनर्रोजगार को भी खत्म करने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में गुरुवार को तीन अधिकारियों के सेवाविस्तार और पुनर्रोजगार को समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इन अधिकारियों को बीजेपी सरकार (BJP Govt) ने सेवाविस्तार और पुनर्रोजगार (Re-Employment) प्रदान किया था। जिसे नई सरकार की बागडोर संभालते ही खत्म करने के आदेश जारी किए गए।
यह भी पढ़ें:मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले सीएम सुक्खू और प्रतिभा, कैबिनेट को शुक्ला ने शॉर्ट लिस्ट किए 19 नाम
गुरुवार को कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (वास्तुकार) सेंट्रल जोन नंद लाल (Nand Lal) के सेवाविस्तार को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया है। इनके अलावा राज्य सचिवालय सेवाओं से सेवानिवृत्त दो अधिकारियों रामकृष्ण वर्मा (Ramakrishna Verma) और दीवान नेगी के पुनर्रोजगार को भी समाप्त कर दिया है। रामकृष्ण वर्मा को 31 जून 2023 तक पुनर्रोजगार दिया गया था, जबकि सीएम कार्यालय में प्रधान निजी सचिव दीवान नेगी (Diwan Negi) को 30 सितंबरए 2023 तक पुनर्रोजगार प्रदान किया गया था।
अरविंद दिग्विजय नेगी की सेवाएं बहाल
हिमाचल सरकार ने पुलिस अधीक्षक अरविंद दिग्विजय नेगी की सेवाएं बहाल कर दी हैं। गुरुवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। एनआईए द्वारा गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संबंधित कमेटी की बैठक में इस पर फैसला हुआ था।