-
Advertisement
भारतीय तटरक्षक में इन पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों की अच्छी खबर है। भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) में नाविक (सामान्य ड्यूटी), नविक (घरेलू शाखा) और यंत्रिक (घरेलू शाखा) के पद पर भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर, 2022 से आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- JEE एडवांस्ड 2022 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
बता दें कि भारतीय तटरक्षक एनरोलड पर्सनल टेस्ट के रूप में जाने वाले उम्मीदवारों का एक ऑनलाइन चयन आयोजित करेगा। ये ऑनलाइन चयन नवंबर 2022 के बीच या आखिर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद स्टेज 2 और स्टेज 3 परीक्षा होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में नविक (सामान्य ड्यूटी) के 225 पद, नविक (घरेलू शाखा) के 40 पद, यंत्रिक (मैकेनिकल) के 16 पद, यंत्रिक (इलेक्ट्रिकल) के 10 पद और यंत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 09 पद भरे जाने हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए 250 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी। जबकि, एससी और एसटी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इच्छुक उम्मीदवार https://joinindiancoastguard.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।
इतनी मिलेगी सैलरी
जानकारी के अनुसार, नाविक जनरल ड्यूटी के 21700 रुपए महीना, नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) का 21700 रुपए महीना और यांत्रिक को 29200 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।
ये लोग कर सकते हैं आवेदन
नविक (जनरल ड्यूटी) काउंसिल ऑफ बोर्ड फॉर स्कूल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैथ और फिजिक्स के साथ 10+2 पास होना चाहिए। नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। जबकि, यांत्रिक बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास और अखिल तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/
दूरसंचार (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में 03 या 04 साल का डिप्लोमा या 10वी या 12वी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से पास और इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ दूरसंचार (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा दो या तीन साल की अवधि के लिए अखिल भारतीय परिषद द्वारा अनुमोदित तकनीकी शिक्षा होना चाहिए।
