-
Advertisement
ITBP में नौकरी करने का मौका, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
पुलिस फोर्स में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) (Indo-Tibetan Border Police) (ITBP) ने सब इंस्पेक्टर स्टाफ नर्स के पदों के लिए वैकेंसियां निकाली हैं। आईटीबी द्वारा स्टाफ नर्स के कुल 18 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सुनहरा मौका, भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी
बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। जबकि, एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इस पद के लिए चयनित हुए प्रत्याशियों को 35400-1,12,400 रुपए का वेतनमान मिलेगा।
यहां देखें पूरी डिटेल
http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19143_10_2223b.pdf
भरे जाएंगे इतने पद
आईटीबीपी द्वारा स्टाफ नर्स के कुल 18 पद भरे जाएंगे। इसमें जनरल कैटेगरी के 11 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2, ओबीसी के 2 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के 2 पद भरे जाएंगे।
ये लोग कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार की उम्र 12 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा, जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी की परीक्षा में भी पास होना चाहिए।
ऐसे होगा चयन
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट (Medical Test) के आधार पर किया जाएगा।
