-
Advertisement

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की सीएम, प्रवेश, सिरसा, कपिल मिश्रा समेत छह बने मंत्री
Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के नए सीएम (CM of Delhi)के तौर पर रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण कर ली है। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ दिल्ली की नई सरकार का गठन हो गया है। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी (BJP)का राज वापस आया है। 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम हैं। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा दिल्ली की चौथी महिला सीएम ( CM) हैं।
Smt. @gupta_rekha took oath as the Chief Minister of Delhi.#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार pic.twitter.com/HA1Zkt8fay
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 20, 2025
सीएम के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। एनडीए शासित 20 राज्यों के कई सीएम और डिप्टी सीएम भी इस समारोह में मौजूद रहे हैं। धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियों के अलावा 16 हज़ार से ज़्यादा नागरिक शपथ ग्रहण के गवाह बने।