-
Advertisement
Breaking: चिंतपूर्णी में कांग्रेस को राहत-कुलदीप माने, छोड़ा चुनाव मैदान
Last Updated on October 29, 2022 by sintu kumar
चिंतपूर्णी (Chintpurni) विधानसभा हलके में कांग्रेस के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। कांग्रेस टिकट कटने से नाराज कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) ने चुनाव मैदान छोड़ते हुए आज बतौर निर्दलीय अपना नामांकन पत्र वापस (Withdraw Nomination Paper) ले लिया है। यानी कुलदीप कुमार अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके चलते कांग्रेस कैंडिडेट सुदर्शन बबलू (Sudarshan Singh Bablu) को बड़ी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के बॉर्डर को जीतने की जंग, बीजेपी-कांग्रेस ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल
कुलदीप कुमार के साथ इससे पहले कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू व विप्लव ठाकुर मिली।। काफी देर तक दोनों नेताओं की कुलदीप कुमार के हुए साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही और इसके बाद कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन वापस लेने का ऐलान कर दिया। वहीँ कांग्रेस द्वारा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये गए सुदर्शन बबलू ने भी कुलदीप कुमार के पांव छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया और चुनाव प्रचार में साथ देने का न्योता दिया। इस मौके पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर तैनाती तत्काल प्रभाव से दे दी गई है इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार प्रसार कमेटी का सह अध्यक्ष भी उन्हें नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही कुलदीप कुमार को कैबिनेट रैंक से भी नवाजा जाएगा वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस में हमेशा वरिष्ठ नेताओं का और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है।
बीते कल कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत कोटली (Gurkeerat Kotli) ने भी कुलदीप कुमार इसे मुलाकात की थी। उसके बाद शाम को ही कुलदीप कुमार को हिमाचल कांग्रेस चुनाव अभियान कमेटी का सह अध्यक्ष बना दिया गया था। उसी से लग रहा था कि कुलदीप कुमार को मनाने में पार्टी सफल रही है।