-
Advertisement

जले हाथ पर करेंगे यह घरेलू उपचार तो आपको जलन में मिलेगी राहत
अकसर घरों में काम करते हुए छोटी मोटी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। रसोई में खाना बनाते हुए महिलाओं के हाथ जलना (Hand Burn) आम बात है। हाथ या शरीर का कोई अन्य हिस्सा थोड़ा सा भी जलने पर परेशान करता है। जलने पर त्वचा लाल हो जाती है और फफोले भी पड़ जाते हैं। हालांकि ऐसे समय में तुरंत डॉक्टर्स से सलाह लेनी चाहिए। लेकिन इससे पहले आप कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) भी कर सकते है। जिससे आपको जलन में कुछ हद तक राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि जले हुए स्थान पर आप क्या क्या लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:कम होते तापमान में खुद का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी
केले की पेस्ट
जले हुए हाथ पर फफोले पड़ने का खतरा रहता है, इसीलिए जलने के तुरंत बाद एक केले को अच्छे से मैश करके पेस्ट (Banana Paste) तैयार कर लें और उस पेस्ट को जले हुए स्थान पर क्रीम की तरह लगा लें। ऐसा करने से जलन शांत हो जाती है और फफोले भी नहीं पड़ते हैं। इसी तरह से मेहंदी के पत्ते (Henna leaves Paste) भी जले हुए स्थान पर लगाने से काफी ठंडक प्रदान करते है। इनका इस्तेमाल जले हुए स्थान पर करने से जलन से राहत पाई जा सकती है। आपको मेहंदी की पत्तियों को तोड़कर अच्छे से साफ कर लेना है और उसके बाद उसमें नारियल का तेल मिलाकर एक महीन पेस्ट तैयार कर लेना है। जले हुए हाथ में मेहंदी के पत्तों का पेस्ट लगाने से काफी राहत मिलती है। जले हुए स्थान पर कपूर और तारपीन का तेल मिलाकर लगाने से काफी राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको कपूर और तारपीन का तेल बराबर मात्रा में लेकर जले हुए स्थान पर लगाना है. ऐसा करने से जलन में तुरंत राहत पाई जा सकती हैं। वहीं जले हुए स्थान पर जलन से राहत पाने के लिए आलू रगड़ना काफी कारगर माना जाता है। जले हुए हाथ या किसी भी स्थान पर तुरंत आलू रगड़ने और उसका पेस्ट लगाने से फफोले नहीं पड़ते हैं और जलन से राहत मिलती है।