- Advertisement -
विंटर सीजन (winter season) है तो ठंड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में तापमान (Temperature) गिरता ही जा रहा है। इस प्रकार बदलते हुए मौसम (Season) में खुद का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है, वरना कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं। ये परेशानियां जैसे बालों का झड़ना, रूसी, स्किन पर स्पॉट्स रैशेज नजर आना इत्यादि त्वचा से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में इनका अत्यधिक ख्याल रखना जरूरी है। इन परेशानियों (Problems) से बचने के लिए आप कुछ असरदार टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इस मौसम में सुबह शाम बहुत ज्या ठंड होती है। इसका कारण है कि सुबह शाम बहुत ठंडी हवाएं चलती हैं और तापमान और भी गिर जाता है। इस कारण खुद का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है।
वहीं दोपहर के वक्त कड़क धूप निकल जाती है, जिसके बाद गर्म कपड़े पहनने का मन नहीं करता, लेकिन ऐसी कुछ लापरवाहियों के चलते हम बीमार हो सकते हैं। इसके साथ ही हमारी स्किन और बालों पर भी इसका अच्छा.खासा असर पड़ता है। हमें सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ अपनी स्किन और बालों का भी ख्याल रखना चाहिए। ऐसे मौसम में त्वचा में लगातार कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलते ही हैं।
winter-season
कई लोगों को यह महसूस होता है कि उनकी त्वचा अचानक से ऑयली नजर आने लगी है, तो वहीं कुछ लोगों को यह लगता है कि उनकी त्वचा में ड्राइनेस महसूस हो रही है। अगर आप भी इन परेशानियों से गुजर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को अपनाकर अपनी त्वचा और बालों की देखभाल कर सकते हैं। इसमें त्वचा संबंधी बहुत सी परेशानियां पैदा हो जाती हैं। कुछ समय तक तो हमें यही पता नहीं चलता कि आखिर ये समस्याएं क्यों पैदा हो रही हैं। यदि किसी की स्किन पहले से ही सेंसिटिव (sensitive) होती है, वह मौसम बदलने के साथ एडजस्ट नहीं कर पाती है। जबकि कुछ लोग अपनी त्वचा के अनुसार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो भी उनके साथ ऐसा हो सकता है। इसलिए बदलते मौसम में अपनी त्वचा का अधिक ध्यान देना जरूरी है।
- Advertisement -