-
Advertisement
US से भेजे गए Haryana निवासी बोले- हम मानव तस्करी का शिकार हुए; विज ने कहा- पता लगाएंगे
चंडीगढ़। हाल ही में अमेरिका (US) से वापस भेजे गए हरियाणा (Haryana) के 76 निवासियों में से अधिकतर ने दावा किया कि वे मानव तस्करी (Human Trafficking) का शिकार हुए थे। इस बात का खुलासा राज्य के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने शुक्रवार को किया। उन्होंने बताया कि वापस भेजे गए अधिकतर लोगों ने दावा किया कि वे ‘कबूतरबाजी’ (मानव तस्करी) के शिकार बने, ऐसे में अब तक 70 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि हमनें पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी शिकायत दर्ज की है। जांच जारी है और हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि कौन-लोग इस कबूतरबाजी गिरोह में शामिल हैं।
कबूतरबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश
बता दें कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 76 हरियाणावासी अवैध तरीके से अमेरिका की सरहद में भेजे गए थे। कबूतरबाजों के चंगुल में फंसकर यह लोग अवैध ढंग से सीमा पार कर रहे थे। इसी वजह से इन्हें डिपोर्ट कर वापिस भेजा गया है। अब गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कबूतरबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। विज ने यह भी कहा है कि इन लोगों द्वारा ठगी गई रकम भी कबूतरबाजों से वापस दिलवाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: RPF की Report : श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 9 मई-27 मई के बीच हुई 80 मौतें
76 में से 22 युवक पाए गए हैं कोरोना संक्रमित
अमेरिका से पिछले दिनों डिपोर्ट किए गए 76 भारतीयों में से एक युवक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब अमेरिका से आने वाले इन भारतीयों में से 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव मिला युवक कैथल जिले का रहने वाला है। युवक की उम्र 22 साल है। इसकी पुष्टि पंचकूला की सिविल सर्जन जसजीत कौर ने की है। विज के अनुसार, इन युवाओं को कई देशों से घुमाकर यूएसए में छोड़ा गया। इन्हें वहां की पुलिस ने पकड़ लिया। इन्हें जेलों में जाना पड़ा। अब कोरोना संक्रमण के चलते अमेरिका ने इन्हें छोड़ा है। इनमें 22 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

