-
Advertisement
ग्रांफू-काजा हाईवे 505 पर फिर भूस्खलन, बंद हुआ मार्ग, कई वाहन फंसे
Last Updated on June 18, 2021 by saroj patrwal
मनाली। बरसात शुरू होने के साथ ही हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे समय में खासकर मनाली-काजा मार्ग सहित मनाली-लेह मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है। एक दिन बहाल रहने के बाद आज सुबह फिर से ग्रांफू-काजा हाईवे 505 (Gramphu-Kaza Highway 505) पर भूस्खलन हो गया जिससे ये मार्ग दोबार बंद हो गया है। मार्ग बंद होने की वजह से काजा (Kaza) से मनाली आ रहे वाहन छतडू में जबकि काजा जा रहे वाहनों को कोकसर में रोकना पड़ा है। दोनों तरह काफी वाहन फंसे हुए हैं। फिलहाल बीआरओ अपनी मशीनरी के साथ हाईवे को बहाल करने में जुटा हुआ है।
यह भी पढ़ें:धर्मशाला का खड़ा डंडा मार्ग अवरुद्ध, बिजली की तारों पर गिरा पेड़
दूसरी ओर जिंगजिंगबार से बारालाचा व सरचू के बीच भी जगह-जगह भूस्खलन (Landslide) हो रहा है। हालांकि यहां बीआरओ की टीम मौजूद है लेकिन बार-बार हो रहे भूस्खलन की वजह से राहगीरों की परेशानी काफी बढ़ गई है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने पर्यटकों व वाहन चालकों से सतर्क रहने व हालात देखकर ही सफर करने की सलाह दी है।
इससे पहले गुरुवार को भी ये मार्ग बंद हो गया था। पुलिस व प्रशासन की टीम ने आधी रात को 35 यहां पर पर्य़टकों को रेस्क्यू (Rescue) किया था। दरअसल, खराब मौसम के चलते मनाली-काजा मार्ग पर ग्राम्फू से नौ किमी दूर छतडू के पास भूस्खलन हो गया था जिसके कारण आवाजाही बंद हो गई थी। लाहुल-स्पीति पुलिस टीम को जब इन पर्य़टकों के फंसे होने की सूचना मिली तो रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वहीं, बीआरओ की टीम के साथ मिल कर यहां पर फंसे 35 लोगों को आधी रात साढ़े 12 बजे रेस्क्यू किया गया। इनमें से अधिकांश पर्यटकों को रात को ही मनाली भेज दिया, जबकि कुछ एक सिस्सू के होटलों में ठहरे हुए हैं।