-
Advertisement
सवारी नहीं मिली तो रूट किए बंद
रामशहर। अनलॉक-1 के बाद हिमाचल सरकार ( Himachal Govt)ने सार्वजनिक परिवहन सेवा को बहाल कर दिया है पर निजी बस मालिकों में से अधिकांश ने हाथ खड़े कर दिए हैं। निगम के नालागढ़ डिपो( Nalagarh Depot) ने सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार बस सेवा शुरू की थी। इनमें से कुछ स्थानीय व कुछ लंबे रूट की थी। हाल यह है कि इस बसों में सवारियां ही नहीं है, जिसके चलते तेल का खर्चा भी नहीं निकल रहा है। कई रूट तो मज़बूरी में बंद करने पड़ रहे है। इस समय नालागढ़ डिपो के कुल 33 रूट हैं, जिन पर बस सेवा चल रही है । इनमें से 23 स्थानीय और शेष 10 लांग रूट है। सभी रूटों पर मानकों के अनुसार भी सवारी पूरी नहीं मिल पा रही है।