-
Advertisement
आरएस बाली ने मां चामुंडा का आशीर्वाद लेकर शुरू की रोजगार संघर्ष यात्रा
कांगड़ा। आरएस बाली (RS Bali) ने नगरोटा बगवां में नारदा शारदा मंदिर और मां चामुंडा मंदिर (Chamunda Temple) में आशीर्वाद लेकर रोजगार संघर्ष यात्रा का आगाज कर दिया। उन्होंने कहा कि हजारों बेरोजगार युवा, महिलाएं कांगड़ा के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की सड़कों पर मार्च करेंगी और बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का आगाज स्व विकास पुरुष जीएस बाली ने किया था।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई बीजेपी, सीएम जयराम को दी ये सलाह
इस यात्रा के माध्यम से हजारों बेरोजगारों से (thousands of unemployed) संपर्क किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस यात्रा से जुड़ें। इस दौरान उनके साथ पालमपुर (Palampur) विधायक आशीष बुटेल, पूर्व विधायक बैजनाथ किशोरी लाल, जगदीश सिपैया, केसीसी पूर्व अध्यक्ष आईवाईसी नेगी निगम भंडारी आदि मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



