-
Advertisement
SAG Awards 2024 में ओपेनहाइमर के किलियन मर्फी ने मारी बाजी, देखें विनर्स की फुल लिस्ट
SAG Awards 2024 Winner List: हॉलीवुड के मेन अवॉर्ड शो 30वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स (Screen Actors Guild Awards) को लेकर इस साल के विनर्स की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म और टेलीविजन के एक्टर्स को कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स मिले हैं। हॉलीवुड की स्ट्राइक के कारण लगभग 1 साल के बाद अवॉर्ड शो का आयोजन हुआ है। इस साल ओपेनहाइमर (Oppenheimer) के किलियन मर्फी ने बाजी मारी है। किलियन मर्फी (Cillian Murphy) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। आइए जानते हैं किस एक्टर को किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है…….
-नॉमिनेशन
फिल्म ‘बार्बी’ में मार्गोट रॉबी लीड एक्ट्रेस और सपोर्टिंग एक्टर रयान गोसलिंग सहित कई स्टंट कलाकारों ने नॉमिनेशन हासिल किया। फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ को 3 मेन एक्टर किलियन मर्फी सपोर्टिंग एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर और सपोर्टिंग एक्ट्रेस एमिली ब्लंट के लिए नॉमिनेट किया गया। वहीं, सक्सेशन को 5 नॉमिनेशन मिले हैं।
जानिए विनर्स की फुल लिस्ट
मोशन पिक्चर कैटेगरी
फिल्म ओपेनहाइमर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड किलियन मर्फी को मिला है। वहीं, फीमेल लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड लिली ग्लैडस्टोन को किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून के लिए मिला है। मेल सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड रॉबर्ट डाउनी जूनियर को फिल्म ओपेनहाइमर के लिए मिला है और फीमेल सपोर्टिंग रोल के लिए दा,वाइन जॉय रैंडोल्फ को द होल्ड ओवर के लिए मिला है। वहीं, फिल्म ओपेनहाइमर को कास्ट की परफॉर्मेंस के हिसाब से भी अवार्ड मिला है। रिलीज के बाद से ही ओपेनहाइमर दुनिया में छाई हुई है। फिल्म को बाफ्टा में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। आपको बता दें कि इस फिल्म को भारत में भी खूब पसंद किया है।
बेस्ट ड्रामा सीरीज ग्रुप बेस्ट परफॉर्मेंस: सक्सेशन
कॉमेडी सीरीज ग्रुप बेस्ट परफॉर्मेंस: द बीयर
बेस्ट मेल एक्टर ड्रामा सीरीज: पेड्रो पास्कल – ‘द लास्ट ऑफ अस’
बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज: एलिजाबेथ डेबिकी – ‘द क्राउन’
बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस कॉमेडी सीरीज: आयो एडेबिरी – ‘द बीयर’
बेस्ट मेल एक्टर कॉमेडी सीरीज: जेरेमी एलन व्हाइट – ‘द बीयर’
टेलीविजन कैटेगरी
बेस्ट स्टंट टीवी सीरीज: ‘द लास्ट ऑफ अस’
बेस्ट स्टंट मोशन पिक्चर मिशन: इम्पॉसिबल – ‘डेड रेकनिंग पार्ट वन’
-मनोरंजन डेस्क
