-
Advertisement
Bigg Boss 17: ईशा-अभिषेक के बीच हुई तू-तू-मैं-मैं, सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद
देश के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 17 वां सीजन (Bigg Boss Season 17) का आगाज हो गया है। हमेशा के जैसे इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) इसे होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल,अभिनेता एक.एक करके सभी प्रतिभागियों का स्वागत कर रहे हैं। काफी दिनों से फैंस को शो के प्रीमियर का इंतजार था, जो अब फाइनली खत्म हो गया है।
https://twitter.com/digi_duniya/status/1713595748317904992
यह भी पढ़े:धमकी के बाद शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, 6 कमांडो के घेरे में रहेंगे
इस बार कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर में दिल, दिमाग और दम के बलबूते खेलना होगा। नए कंटेस्टेंट, नए नियम और नए घर के साथ इस बार का बिग बॉस काफी धमाकेदार होने वाला है। ईशा और अभिषेक (Isha and Abhishek) की नोक-झोंक के साथ बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर खत्म हुआ। सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर (Bigg Boss House) में कैद हो गए हैं।

