-
Advertisement
उपचुनाव में कांग्रेस की निगाहें दलित वोट बैंक पर, सूबे में 30 फिसदी वोटर हैं दलित
शिमला। प्रदेश में आगामी उपचुनाव (By Election) को लेकर कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। एक लोकसभा समेत तीन विधानसभा के उपचुनाव चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस (Congress) की निगाहें अब दलित वोट बैंक पर टिक गयी हैं। जिस कारण शिमला में प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता समेत हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त (Himachal Congress State President) ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संजय दत्त ने पार्टी की अनुसूचित जाति की कोर कमेटी की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने आगामी उपचुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिये। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला भी बोला।
बीजेपी की नीति दलित विरोधी
पार्टी की अनुसूचित जाति की कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) की नीतियां दलित आरक्षण विरोधी रही है। कांग्रेस ने इस वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, सरकारी नोकरियों में आरक्षण दिया। इनके कल्याण के लिये कई योजनाएं बनाई, लेकिन आज ये योजनाएं दफन होकर रह गई हैं। दत्त ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का समय आ गया है। कांग्रेस ने हमेशा ही अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्गों के कल्याण को सर्वोपरि माना। बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है।
यह भी पढ़ें:तिरंगा ना फहराने की धमकी देने वाले “पन्नू” से मुकाबला करने आए ये, सीएम से की मुलाकात
लिटमस टेस्ट होगा उपचुनाव
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में अभी एक लोकसभा उपचुनाव और तीन विधानसभा उप चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश कांग्रेस की पहली परीक्षा होगी, जबकि अगली परीक्षा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की होगी. उन्होंने कहा कि हमे इन दोनों परीक्षाओं में सफल होना है। संजय दत्त ने कोर ग्रुप से आह्वान किया कि वह एकजुट होकर अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों की आवाज प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें. साथ ही कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाएं।
यह भी पढ़ें:मानसून सत्रः दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत पर हंगामें के बीच विपक्ष का वॉकआउट
बीजेपी करनी और कथनी में अंतर
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलितों और ओबीसी के वर्ग को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इस वर्ग के लोगों को उच्च पदों पर आसीन किया, जबकि भाजपा ने हमेशा ही इसे वोट बैंक की तरह उपयोग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इसलिए लोगों को इससे सावधान करने की बहुत ही आवश्यकता है।उपचुनाव


