-
Advertisement
Sanjay Kundu बोले, पर्यटन स्थलों की निगरानी करेंगे ड्रोन, प्रदेश में लगेंगे 68 हजार CCTV
ऊना/बिलासपुर। मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर नजर रखने के लिए अब पुलिस ड्रोन (Drone) का सहारा लेगी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 68 हजार नए सीसीटीवी (CCTV) लगाए जाएंगे। वहीं, प्रदेश के सभी स्कूलों में भी सीसीटीवी लगाने के लिए सरकार से आग्रह किया गया है, ताकि छात्र और स्टाफ सुरक्षित रह सकें। यह खुलासा डीजीपी संजय कुंडू ने रविवार को हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैनादेवी और चिंतपूर्णी मंदिर (Sri Naina Devi and Chintpurni Temple) में मां का आर्शिवाद लेने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने पुलिस की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि शिमला में कमांड सेंटर बनाया गया हैए जहां 19000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुंडू ने बताया कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों में भी सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। प्रदेश में 68000 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। तीर्थ स्थलों में ड्रोन के माध्यम से श्रद्धालुओं (Devotees) पर नजर रखी जाएगी। जिससे प्रदेश धार्मिक स्थलों पर होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस नजर रख सकेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः CID में क्यों भर्ती होंगे चाइनीज और तिब्बती जानने वाले, जानिए कारण

इसी प्रकार प्रदेश के पर्यटक स्थलों में भी ड्रोन के माध्यम से पर्यटकों (Tourist) की हर गतिविधि देखी जाएगी। वहीं इन सीसीटीवी से प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि पुलिस (Police) ने पिछले दो महीनों में नशे के काले कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा है। काला धंधा करने वाले लोगों की संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है। संजय कुंडू ने बताया कि अंबए इंदौरा, नालागढ़ और नूरपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अफसरों की तैनाती की गई है। कुल्लू (Kullu) में पिछले दिनों नशे का कारोबार करने वालों से 45 और 26 लाख रुपये जब्त किए हैं। इस दौरान श्री नैनादेवी और चिंतपूर्णी में मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने संजय कुंडू को माता की फोटो भेंट करके सम्मानित भी किया।


