-
Advertisement
केंद्र में डेप्यूटेशन से लौटे संजीव रंजन ओझा होंगे हिमाचल के डीजी जेल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए जेल महानिदेशक (DG Jail) संजीव रंजन ओझा होंगे। हिमाचल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस (IPS) संजीव रंजन ओझा केंद्र में डेप्यूटेशन (Deputation) से लौटने के बाद से नियुक्ति के इंतजार में थे।प्रदेश सरकार ने महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं हिमाचल प्रदेश के रूप में नियुक्ति दी है। एडीजी आनंद प्रताप सिंह हिमाचल प्रदेश सलाहकार (सुरक्षा) के अलावा हिमाचल प्रदेश के एडीजीपी (एपीएंडटी) हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वे एडीजी अभिषेक त्रिवेदी एडीजीपी, कानून और व्यवस्था, हिमाचल प्रदेश को (एपीएंडटी) को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव (Chief Secretary) प्रबोध सक्सेना ने नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़े:हिमाचल में सरकारी तबादलों पर कल से पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

