-
Advertisement

Cannes Film Festival:इस बार रेड कारर्पेट पर जलवा बिखेरेगी सपना चौधरी
Cannes Film Festival:हरियाणा की सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी कॉन्स फिल्म फेस्टीवल में इस बार डेब्यू करने वाली हैं। बिग बॉस फेम हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब तक अपने डांस से दुनिया का दिल जीतती आई हैं लेकिन अब रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती और अदाओं से भी महफिल लूटती हुई भी नजर आएंगी। कॉन्स में हिस्सा लेने वाली सपना पहली रीजनल सेलिब्रिटी हैं। इस साल रेड कार्पेट पर भारत से कई हसीनाएं डेब्यू कर रही हैं। इन में सारा अली खान, मृणाल ठाकुर और ईशा गुप्ता जैसी एक्ट्रेस पर जलवा बिखेर रही हैं।
सपना चौधरी ने कहा कि वह बहुत आभारी हैं और कॉन्स के रेडकार्पेट पर चलने के लिए काफी एक्साइटेड भी। उम्मीद है कि वह सभी को गौरवान्वित करेंगी। सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग अब देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। आए दिन सोशल मीडिया पर विदेशी लोगों के रील्स सपना चौधरी के गानों पर वायरल होते रहते हैं। सपना चौधरी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हैं। इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जिनके साथ वह अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। इस साल 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी डेब्यू किया था। मानुषी छिल्लर और सपना चौधरी दोनों ही हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। फैंस को अब सपना के कांस लुक का इंतजार है।
यह भी पढ़े:CANNES फेस्टिवल 2023: सारा ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक, किसी ने पहना मगरमच्छ