-
Advertisement
Satpal Singh Satti: हिमाचल कांग्रेस बन चुकी डूबता जहाज, चुनाव लड़ने से भाग रहे दिग्गज
Lok Sabha Election 2024: ऊना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को ऊना के बीजेपी कार्यालय दीप कमल में आयोजित की गई। इस दौरान विधायक सतपाल सिंह सत्ती (Satpal Singh Satti) कांग्रेस पर काफी हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) एक डूबता जहाज बन चुकी है और हालात यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ने से किनारा कर रहे हैं कांग्रेस की ही प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने भी चुनाव से तौबा कर ली है। विधायक ने यहां तक कह डाला कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को ही वॉक ओवर (Walk Over) दे देना चाहिए। सत्ती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसे प्रत्याशी बनाकर उतारा जाए इस वक्त यही समस्या कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है।
वहीं, बैठक में बीजेपी के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए प्रत्येक बूथ पर 10 लोगों को मोर्चा के साथ जोड़ने की रणनीति पर भी विचार मंथन किया। विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक मोर्चे और प्रकोष्ठ के सम्मेलन निकट भविष्य में किए जा रहे हैं उसी के दृष्टिगत अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आने वाले समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

