-
Advertisement
कांग्रेस सेवादल में Satya Prakash Thakur की हुई वापसी, कुछ और को भी मिली जिम्मेदारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल (Himachal Congress sevadal) को मजबूत व प्रभावशाली बनाने के लिए छह समितियों का गठन किया गया है। जिनमें प्रदेश पर्यावरण सेवा समिति में पूर्व बागवानी मंत्री एवं कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर (Satya Prakash Thakur) को कन्वीनर, आत्मा राम ऊना को सह कन्वीनर तथा प्रकाश चन्द महाजन को सचिव नियुक्त किया गया है। शिक्षा सेवा समिति में डाॅ विजय डोगरा ऊना को कन्वीनर, प्रताप ठाकुर सायरी को सह कन्वीनर व सत्या वर्मा को सचिव बनाया गया है।
ग्राम विकास सेवा समिति में संतोष डोगरा को कन्वीनर (Convenor), प्रेम शर्मा रामपुर को सह कन्वीनर व चन्दर बन्भ नेगी को सचिव नियुक्त किया गया है। आपदा प्रबन्धन सेवा समिति में कर्नल हरि सरन कन्वीनर, सरदार रणजीत सिंह गुरु सह कन्वीनर एवं पंजाब सिंह कांगड़ा को सचिव बनाया गया है। सामाजिक सुरक्षा सेवा समिति में भोपाल शर्मा को कन्वीनर, सीडी कश्यप करसोग को सह कन्वीनर व दीना नाथ भण्डारी को सचिव नियुक्त किया गया है। स्वास्थय सेवा समिति में सचिवालय सेवा से सेवानिवृत अधिकारी पलक राम कश्यप्प को समन्वयक, रोशन लाल शर्मा जाहू को सह कन्वीनर एवं किशोरी लाल वर्मा हमीरपुर को सचिव बनाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags