-
Advertisement
सत्यन वैद्य होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, हुई नियुक्ति
शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) बार एसोसिएशन के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यन वैद्य को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 2 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के कॉलेजियम द्वारा उनके नाम की सिफारिश की गई थी जिसे राष्ट्रपति द्वारा शुक्रवार को मंजूरी दी गई। कल यानि शनिवार को प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
यह भी पढ़ें: इंटरनेट नेटवर्क दिक्कतों पर हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई, पढ़ें क्या बोलीं कंपनियां
22 दिसंबर 1963 को इनका जन्म मंडी में हुआ है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी से इनकी प्रारंभिक पढ़ाई हुई। स्नातक की पढ़ाई इन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संजौली से की। कानून की पढ़ाई प्रदेश विश्व विद्यालय से पूरी करने के पश्चात वर्ष 1986 से इन्होंने प्रदेश बार काउंसिल से बतौर अधिवक्ता लाइसेंस हासिल किया। जिसके पश्चात इन्होंने प्रदेश हाईकोर्ट व जिला अदालत शिमला के समक्ष वकालत शुरू की। इन्हें कानून के हर क्षेत्र में महारत हासिल है। इन्हें 2015 में हाईकोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

