वृश्चिक: आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्चे पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगडे़ न हों इसका विशेष ध्यान रखिएगा। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर करें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रविृत्तयों से दूर रहें।
स्वास्थ्य के मामले में भी सतर्क रहें
वृश्चिक : जितनी चादर हो उतना ही पैर फ़ैलाने का प्रयास करें।अत्यधिक उत्साह में किसी बड़ी समस्या में न पड़े। इस बात का ध्यान इस माह आपको रखना आवश्यक है। आपके लिए हुए फैसले आने वाले समय में आपको आर्थिक समस्याओं से रूबरू करा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी सतर्क रहें और प्रयास करें कि आपसी रिश्ते बने रहे और परिवार में मतभेद ना हो। पूंजी निवेश व धन मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में कुछ रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली अंक 1 और 8, रंग पीला।
व्यग्रता का अनुभव होगा
वृश्चिकः जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। कारोबारियों के लिए अनुकूल है। गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिल सकेगा। साथ में स्थावर संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों में से भी मार्ग प्रशस्त होगा। भाई-बहनों के साथ संबन्धों में प्रेम बना रहेगा। कार्य की प्रतिकूलताओं में वृद्धि होने की आशंका। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होने की संभावना बन रही है। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ रंग : भूरा, अंक : 8, उपाय-ध्रूमपान ना करें।