-
Advertisement
फेक आईडी बना अश्लील मैसेज भेजने वाला इस तरह आया पुलिस की गिरफ्त में
मंडी। जिला पुलिस( Police) ने फेक आईडी बना महिलाओं अश्लील मैसेज भेजने वाले पंजाब के युवक को पकड़ा है। आईटी सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर पुरूषोतम धीमान ने शातिर को पकड़ने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि वह गिरफ्तार( Arrest) होने के लिए अमृतसर से खुद मंडी आ पहुंचा। पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम राजवीर सिंह है। 21 वर्षीय यह युवक तरनतारन अमृतसर का रहने वाला है और सोशल मीडिया पर फेक आईडी( fake ID) बनाकर महिलाओं और लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था। मंडी की एक महिला को जब इसने अश्लील मैसेज भेजे तो उस महिला ने सदर थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई। यह शिकायत बीते महीने आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुई थी और जांच का जिम्मा दिया गया था इंस्पेक्टर पुरूषोतम धीमान को।
ये भी पढ़ेः क्लर्क पदम सिंह मामलाः परिजन बोले- हत्या हुई है, डीएसपी का तर्क- प्रूव करके दिखाओ
पुरूषोतम धीमान ने इस युवक को पकड़ने के लिए शिकायतकर्ता महिला को ही अपना हथियार बनाया। महिला के माध्यम से युवक को मंडी आने का प्रलोभन दिया गया। युवक भी महिला से मिलने के लिए आतुर हो उठा और अमृतसर से मंडी आ पहुंचा। जैसे ही यह युवक मंडी पहुंचा तो पुलिस की टीम इसके स्वागत के लिए पहले से तैनात खड़ी थी। बीती रात को इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। एएसपी मंडी विवेक चैहल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक पर पुलिस की काफी लंबे समय से नजर थी और मंडी पहुंचते ही इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

