-
Advertisement
Himachal में सात Corona Positive, बीएसएफ व Army के 3 जवान भी शामिल
धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश में अभी तक कोरोना ( Corona)के सात मामले सामने आए है। इनमें से कांगड़ा से पांच , सोलन व सिरमौर से एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित(Corona infected) पाया गया है। इसके साथ ही हिमाचल ( Himachal) में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 902 हो गया है और 367 एक्टिव मामले हैं। आज कुल 11 लोग ठीक भी हुए हैं। आज जो संक्रमित पाए गए हैं उन में सेना के 2 व बीएसएफ का एक जवान भी शामिल है।

जिला कांगड़ा में संक्रमित पाए गए लोगों में अरुणाचल प्रदेश से 26 जून को लौटा सेना का जवान( Jawan) पॉजिटिव पाया गया है। रक्कड़ डाडासीबा का कहने वाले इस जवान को योल स्थित मीलिट्री अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलाव रविवार सुबह जो 4 लोग कोरोना संक्रमित ( Corona infected) पाए गए हैं। उन में 7 साल का बच्चा , बीएसएफ का जवान ( BSF Jawan) और एक बैंक कर्मी शामिल थे। फतेहपुर के गुरयाल का रहने वाले सात सा बच्चा अपने माता- पिता के साथ दिल्ली ( Delhi)से कार में आया था और होम क्वारंटाइन था। तलवाड़ा पंजाब में कोरोना पॉजिटिव( Corona positive) के संपर्क में आने से 36 वर्षीय बैंक कर्मचारी भी संक्रमित हो गया है। यह हरोली, फतेहपुर का रहने वाला है। 18 जून को जम्मू से लौटा छन्नी इंदौरा का रहने वाला 54 वर्षीय बीएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा ट्रेन से 18 जून को पटानकोट पहुंचा लोढवां का रहने वाला 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक मोहटली में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं तहसील में भी सेना का जवान पॉजिटिव आया है। 48 वर्षीय जवान 24 जून को दिल्ली आर्मी कैंट से पांवटा साहिब आया था तथा संस्थागत क्वारंटाइन में था। इस व्यक्ति का सैंपल 26 जून को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आई है। पॉजिटिव आए व्यक्ति को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिला में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब 14 हो गई है। उधर सोलन जिले के धर्मपुर में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला यूक्रेन से लौटी है। महिला को धर्मपुर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां उसका कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें महिला के संक्रमित होने का खुलासा हुआ है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

