-
Advertisement
हिमाचल: पति राज कुंद्रा के साथ मां चामुंडा देवी पहुंची शिल्पा शेट्टी, बगलामुखी में भी करेंगी पूजा
धर्मशाला। प्रदेश में आए दिन बॉलीवुड सितारे वादियों का मजा लेने आ रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ धर्मशाला आई हुई हैं। सोमवार को शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के दरबार में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बगलामुखी माता मंदिर के लिए रवाना हो गई। चामुंडा मंदिर में प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल की वादियों का आनंद लेने बच्चों के साथ धर्मशाला पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने माता बगलामुखी के मंदिर में विशेष पूजा रखी है। शिल्पा शेट्टी पूरे परिवार के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में पहुंची हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वजनों के साथ मैक्लोडगंज घूमने आई हैं और करीब दो से तीन दिन तक यहीं रहेंगी। शिल्पा शेट्टी ने रविवार को होटल तिब्बत किचन में दोपहर का भोजन किया था। इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा के अलावा पांच लोग और भी मौजूद थे। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी होटल तिब्बत किचन में करीब ढाई घंटे तक रुकी थी। शिल्पा ने होटल में तिब्बती लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। वहीं, शिल्पा शेट्टी को होटल के बाहर देखते ही उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया।
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा ने लिया मां ज्वाला का आशीर्वाद
मां चामुंडा में दर्शन करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ ज्वालामुखी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। अकबर नहर व अकबर द्वारा चढ़ाया गया सोने का छत्र भी देखा। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना की और मां ज्वाला का शुभ आशीर्वाद लिया। पुजारी प्रशांत और सौरव शर्मा ने उनकी विधिवध पूजा करवाई। मंदिर अधिकारी दीना नाथ ने उन्हें ज्वाला मां का स्मृति चिन्ह और मां की चुनरी भेंट दी। स्थानीय लोगों को शिल्पा शेट्टी की मंदिर आने की भनक लगते ही हजूम लग गया। शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस के साथ सेल्फियां और फोटोज भी ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page