-
Advertisement
Shimla / WaterCatchmentArea / NatureTrail / EcoTourism / Himachal Pardesh
अगर आप शिमला के रिज और मॉल रोड की भीड़ से हटकर सुकून भरा अनुभव लेना चाहते हैं, तो शिमला से कुछ किलोमीटर दूर वाटर कैचमेंट एरिया, आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ब्रिटिश दौर में यहां साफ-सफाई को लेकर इतनी सख्ती थी कि अधिकारी जब भ्रमण पर आते थे, तो कर्मचारी उनके साथ थूकने और टॉयलेट के लिए अलग से डिब्बा लेकर चलते थे। कैचमेंट एरिया का सफर मुख्य गेट से शुरू होता है। इस ट्रैक को पैदल, साइकिल या इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के जरिए पूरा किया जा सकता है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ सख्त नियम हैं। खाद्य सामग्री लाना मना है, कूड़ा फैलाना प्रतिबंधित है और ज्यादा शोर करने की भी अनुमति नहीं है, ताकि वन्य जीवन प्रभावित न हो। प्रकृति की गोद में बसा यह वाटर कैचमेंट एरिया न केवल शिमला की प्यास बुझा रहा है, बल्कि इतिहास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहा है।
