-
Advertisement
Shocking Incident | Barsar | Cremation Ground |
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़सर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घरयाणी दरवारियां गांव में श्मशान घाट को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव घरयाणी दरवारियां निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के पास खसरा नंबर 476 और 477 की करीब 109 कनाल भूमि लंबे समय से गांव वालों के कब्जे में है और उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार यह भूमि चरान्द के रूप में गांव के लोगों के संयुक्त उपयोग में है। शिकायत के अनुसार गांव वालों ने आपसी सहयोग से करीब 5 से 6 लाख रुपये खर्च कर जुलाई 2025 में वहां श्मशान घाट का निर्माण करवाया था। इस श्मशान घाट में अब तक चार अंतिम संस्कार किए जा चुके हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के चलते रात के समय उक्त श्मशान घाट को गिरा दिया। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह का कहना है कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
