Oscar-2023:शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, इमोशनल कर देगी फिल्म की कहानी

Oscar-2023:शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, इमोशनल कर देगी फिल्म की कहानी

- Advertisement -

ऑस्कर-2023 इस बार भारतीयों के लिए काफी अच्छा रहा है। भारत की शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा साउथ की मशहूर फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान ‘ऑस्कर 2023’ अवॉर्ड को अपने नाम किया है।


कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन में बनी है फिल्म

95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी पर आज सुबह से ही सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एक के बाद एक विनर्स के नाम सबके सामने आ रहे हैं। ऐसे में उस समय हर भारतीय खुशी से झूम उठा जब भारतीय शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के नाम की घोषणा बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के तौर पर हुई। इसके चलते भारत की झोली में पहला ऑस्कर अवॉर्ड शामिल हो गया। आपको बता दें कि इस डॉक्युमेंट्री की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस हैं।

मनुष्य और जानवर के बीच का अनोखा प्यार
जानकारी के अनुसार ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ गत 8 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। 39 मिनट की ये इंडियन अमेरिकन शॉर्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म एक कपल और उनके बेबी एलिफेंट के बीच की बॉन्डिंग को दर्शाती है। इस फिल्म की कहानी आपको इमोशनल कर देगी। आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस डॉक्यूमेंट्री ड्रामा को देखकर इसकी जमकर तारीफ की थी। इस शॉर्ट फिल्म की अद्भुत कहानी आपके दिल को छू लेगी।

यह भी पढ़ें- Oscar 2023:‘RRR’के ‘नाटू नाटू’ने ऑस्कर अवॉर्ड किया अपने नाम,पीएम मोदी ने दी बधाई

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Oscar 2023 | documentary entertainment | The Elephant Whispers | India | hollywood | Oscar | bollywood news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है