-
Advertisement
रिज पर गांधी की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांध महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन
Last Updated on March 25, 2023 by sintu kumar
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दो साल की सजा होने पर लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रही है। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने ऐतिहासिक रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया और सदस्यता को रद्द करना लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
केंद्र सरकार पर लगाए विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप
महिला कांग्रेस की हिमाचल अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है जिस तरह से विपक्ष की आवाज सदन के भीतर और सदन के बाहर दबाने की कोशिश की जा रही है वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लड़ रही है और राहुल गांधी को जानबूझकर केंद्र सरकार फसाने की कोशिश कर रही है जिसमें भाजपा को कामयाबी नहीं मिलेगी। महिला कांग्रेस ने आज रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मुंह पर काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया गया और भविष्य में भी यह लड़ाई जारी रहेगी।