-
Advertisement
‘रामायण’ ने बनाया World Record, दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना
Last Updated on May 1, 2020 by
मुंबई। इस समय पूरी दुनिया में कोरोना का खौफ है लोग घरों में बंद हैं। शूटिंग भी बंद हैं इसलिए सीरियल के नए एपिसोड भी नहीं आ रहे। ऐसे में रमानंद सागर की ‘रामायण’ का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया गया। लोगों ने इसे काफी प्यार दिया और इस शो ने विश्व रिकॉर्ड (World Record) बना लिया है। राष्ट्रीय चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, ‘रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।’
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/edmfMGMDj9
— DD India (@DDIndialive) April 30, 2020
लोग रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक शो को काफी पसंद कर रहे हैं। रोजाना सोशल मीडिया पर इसके एपिसोड और सीन की चर्चा होती है। रामायण (Ramayana) के दोबारा प्रसारण से शोज के मुख्य किरदार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। वे लोगों से मिलने वाले प्यार और प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। रामायण का पहले एपिसोड जब प्रसारित हुआ था उस दिन इसे 17 मिलियन (एक करोड़, 70 लाख) लोगों ने देखा था। रामायण के अलावा भी कई शो प्रसारित किए जा रहे हैं जैसे बुनियाद, शक्तिमान, श्रीमान श्रीमति और देख भाई देख। ये भी टीआरपी के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग इन्हें देखकर अपने पुराने दिए याद कर रहे हैं।