-
Advertisement
Himachal Political Crisis : छह बागियों सहित तीन निर्दलीयों ने थामा बीजेपी का दामन, पहना भगवा पटका
Last Updated on March 23, 2024 by saroj patrwal
Himachal Political Crisis :: नई दिल्ली। हिमाचल की राजनीति (Himachal Politics) में उथलपुथल मचाने वाले कांग्रेस के छह बागियों और तीन निर्दलियों ने आज बीजेपी ( BJP)का दामन थाम लिया। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल की मौजूदगी में सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, बड़सर से इंद्र दत लखनपाल, लाहुल स्पीति से रवि ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो और गगरेट से चैन्तन्य शर्मा ने भगवा पटका पहन लिया। इसके अलावा तीन निर्दलियों होशियार सिंह , आशीष शर्मा व केएल ठाकुर भी बीजेपी में शामिल हुए। इसके बाद सभी हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं। सभी शाम सात बजे शिमला में मीडिया से रूबरू होंगे।
हिमाचल प्रदेश को आदरणीय मोदी जी ने अपना दूसरा घर माना है और देश मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है।
कांग्रेस की झूठी गारंटियों और अधूरे वादों से त्रस्त होकर व भाजपा के सुशासन व राष्ट्रवादी नीतियों में आस्था दिखाते हुए आज कांग्रेस पार्टी के 6 पूर्व विधायक श्री सुधीर शर्मा, श्री रवि… pic.twitter.com/kYnuplRg22
— Anurag Thakur (मोदी का परिवार) (@ianuragthakur) March 23, 2024
उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली से शिमला पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था और उसके बाद वे सभी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भी मिले थे। बाद में सभी दिल्ली रवाना हो गए थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी विधायक दल की बैठक को छोड़ कर दिल्ली गए थे।