-
Advertisement
अब 6 कन्वर्सेशन को कर पाएंगे पिन, इन टिप्स को करें फॉलो
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने यूजर्स को एक शानदार तोहफा दिया है। अब ट्विटर यूजर्स पिन किए गए डायरेक्ट मैसेज को रोल आउट कर सकते हैं यानी अब यूजर्स ट्विटर पर 6 कन्वर्सेशन को पिन (Pin) कर सकेंगे। यह फीचर एंड्राइड, आईओएस और वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह फीचर यूजर्स को अब हमेशा अन्य मैसेज के ऊपर दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें- इस ऐप में सेव करें पैन और आधार जैसे डॉक्यूमेंट्स, जानिए पूरा प्रोसेस
बता दें कि ट्विटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करके अपने इस नए फीचर को रोलआउट करने की घोषणा की है। दरअसल, ट्विटर ने एक जीआईएफ (GIF) के जरिए फीचर कैसे काम करता है इस बारे में बताने की कोशिश की है। कंपनी ने ट्वीट कर कहा, अपने पसंदीदा डीएम काफिलों को पिन करके उन्हें आसानी से एक्सेस करें। अब आप छह कन्वर्सेशन को पिन कर सकते हैं, जो आपके डीएम इनबॉक्स में सबसे ऊपर रहेंगे। ये फीचर एंड्रॉइड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध है।
https://twitter.com/TwitterSupport/status/1494386367467593737
ऐसे कर सकते हैं पिन
ट्विटर ने एक जीआईएफ वीडियो द्वारा समझाने की कोशिश की है कि कन्वर्सेशन को पिन कैसे किया जा सकता है। इसके लिए आपको पिन करने वाले मैसेज को पिन के विक्ल से पिन करना होगा। बता दें कि पिन कन्वर्सेशन अन्य विकल्पों के ऊपर प्रदर्शित होगी। वेब पर इनबॉक्स में कन्वर्सेशन को पिन करने के लिए आपको तीन-बिंदु वाले मेनू के माध्यम से पिन का विकल्प दिखाई देगा।
बता दें कि ट्विटर अपने नए बॉट लेबल (Bot Label) भी जारी कर रहा है, जो बॉट खातों को यह दिखाने के लिए एक लेबल शामिल करने देगा कि वे ऑटोमेटिक हैं। इनमें से कुछ बॉट खाते इमोजी मैशअप, ब्रेकिंग न्यूज और मौसम अपडेट (Weather Update) जैसी चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने सितंबर में लेबल की टेस्टिंग शुरू की थी, जिसे अब ग्लोबली रोल आउट कर रही है।
