-
Advertisement
कौशल विकास निगम में 1800 युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, साइन हुआ MOU
Last Updated on April 27, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास निगम (Skill Development Corporation) हिमाचल प्रदेश के 1,800 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण (Free Training) देगा। यह प्रशिक्षण सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन क्षेत्र में दिया जाएगा। इसके लिए बुधवार को कौशल विकास निगम और भारत सरकार के उपक्रम एडसिल इंडिया के बीच एमओयू (MOU) साइन किया गया। प्रशिक्षण के लिए सोलन,सिरमौर, कांगड़ा और चंबा जिले में केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:HP Cabinet: इन विभागों में भरे जाएंगे पद, पीजी विद्यार्थियों को मिलेंगे 8 हजार
जानकारी देते हुए कौशल विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि आज एमओयू साइन किया गया है। जिसके तहत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एडसिल इंडिया लिमिटेड शिक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के माध्यम से भारत में एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। भारत और विदेश दोनों में शिक्षा के सभी क्षेत्रों में प्रबंधन और परामर्श सेवाएं यह कंपनी प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि सिरमौर और सोलन जिला में आईटी पाठ्यक्रमों के लिए अल्पावधि प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अधिकांश प्रशिक्षण कांगड़ा और चंबा जिले में होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…