-
Advertisement
हिमाचल में धुंए ने किए दर्जनों बीमार, ग्रामीणों ने बोला हल्ला-जमकर हो रहा प्रदर्शन
ऊना। जिला ऊना के हरोली उपमंडल के सीमांत गांव गौंदपुर जयचंद में उद्योग से निकलने वाले धुएं और बदबूदार गैस के चलते ग्रामीण परेशानियों से घिर गए हैं। आए दिन होने वाली इस घटना से ग्रामीणों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। शुक्रवार रात्रि उद्योग से निकले धुंए के चलते गांव में दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए। जिसके चलते गुस्साए ग्रामीणों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए फैक्टरी (factory) के गेट पर धरना प्रदर्शन (protest) शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें-”भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को हमेशा रखा जाएगा याद”- राजेंद्र आर्लेकर

ग्रामीणों में पंचायत प्रधान अनूप अग्निहोत्री पूर्व जिला परिषद सदस्य लखबीर लक्की और ग्रामीण सुरजीत सिंह ने बताया कि उद्योग प्रबंधन से निकलने वाला धुआं (smoke) हर किसी की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। शुक्रवार रात भी उद्योग परिसर (industry complex) से निकले धुएं के चलते ग्रामीण काफी बीमार पड़ गए। जिनमें छोटे बच्चों को उल्टी दस्त की भी काफी शिकायत हुई। ग्रामीणों ने फौरन उद्योग परिसर पहुंचकर प्रबंधन से प्लांट को बंद करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस उद्योग को स्थापित हुए यहां पर कई साल हो चुके हैं लेकिन उद्योग परिसर के अंदर ही एक नया प्लांट कुछ महीने पहले शुरू किया गया था। इस प्लांट से निकलने वाला धुआं और बदबूदार गैस लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ फैक्ट्री गेट पर धरना शुरू किया है अब यहीं पर सभी ग्रामीणों का भोजन भी बनाया जाएगा, जब तक उद्योग प्रबंधन इस प्लांट को बंद नहीं करता तब तक ग्रामीणों का प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

