-
Advertisement
लाहुल- स्पीति में बर्फबारी ,अटल टनल हुई पर्यटकों के लिए बंद
हिमाचल में मौसम के मिजाज बिगड़े है और प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के दौर चला हुआ है। आज सुबह भी रोहतांग सहित लाहुल के कई इलाकों में बर्फ गिरी है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में हुई बर्फबारी के कारण अटल टनल से पर्यटकों की आवाजाही बंद हो गई है। बर्फबारी से प्रदेश भर में पारा लुढ़का है और ठंड बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- रोहतांग में करीब आधा फीट बर्फबारी, कोकसर में जुटे सैलानी
लाहुल घाटी में सभी मुख्य सड़क मार्ग के साथ-साथ संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए बंद हो गए हैं। सुबह होते ही बीआरओ ने मार्ग बहाली का कार्य आरंभ कर दिया है। घाटी में बुधवार से लगातार बर्फबारी का दौर टला हुआ है और रात भर घाटी में जमकर बर्फबारी हुई है। इधर कुल्लू जिला में भी ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।
एसपी मानव वर्मा के अनुसार जिला लाहुल एवं स्पीति में हिमपात होने के कारण सभी सड़कें अभी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी है कि वह अनावश्यक यात्रा से बचें। मार्ग बहाल करने का काम जारी है।