-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में अब तक जांच को आए 1269 सैंपल, कितने नेगेटिव- जानिए
Last Updated on May 19, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (Corona) जांच के लिए 1269 सैंपल आए हैं। इसमें 262 नेगेटिव पाए गए हैं। कांगड़ा (Kangra) के 141, मंडी के 38, शिमला के 56, सिरमौर के 64, सोलन (Solan) के 35 और ऊना के 28 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। 1007 की रिपोर्ट का इंतजार है। हिमाचल में अब तक कोरोना का कोई नया मामला नहीं है। वहीं आज कांगड़ा जिला के तीन कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें कांगड़ा उपमंडल की तरखानकड़ पंचायत के भाई और बहन तथा बाबा बड़ोह के घीणा का एक युवक शामिल है। इन तीन मरीजों के ठीक होने के बाद हिमाचल में एक्टिव केस (Active Case) 38 रह गए हैं। साथ ही 49 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें चार हिमाचल से बाहर चले गए लोग भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में Forest guard पर हमला कर किया घायल, illegal mining को रोकने पर हुआ बबाल
कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं 19490 लोगों के सैंपल
हिमाचल में अब तक 19490 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 18390 नेगेटिव पाए गए हैं। 90 सैंपल ही पॉजिटिव निकले हैं। अभी 1010 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें तीन पिछले कल शिमला (Shimla) के तीन सैंपल की रिपोर्ट भी शामिल है। हिमाचल में अब तक 32243 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 9538 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं और स्वस्थ्य हैं। अभी 22705 निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें: शराब का कोटा 50 फीसदी हो कम या करें Open – नहीं तो एक June से बंद कर देंगे ठेके
49 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं जंग
हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 90 पहुंच गया है। अभी 38 एक्टिव केस हैं। अब तक 49 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इसमें चार हिमाचल के बाहर चले गए लोग भी शामिल हैं। हिमाचल में अब तक तीन की मौत हुई है। इसमें कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। बिलासपुर में कुल सात मामले सामने आए हैं। इसमें सात ही एक्टिव केस हैं। चंबा (Chamba) में 13 मामलों में से 5 मामले एक्टिव हैं। हमीरपुर में 15 मामलों में से 11 एक्टिव केस हैं। तीन लोग ठीक हो चुके हैं। साथ ही गलोड क्षेत्र के 52 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति दिल्ली (Delhi) से लौटा था। कांगड़ा की बात करें तो अब तक 21 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ चुके हैं। अभी 12 एक्टिव केस हैं। 8 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
मैक्लोडगंज के एक तिब्बती बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। मंडी में अब तक दो मामले सामने आए हैं। अभी कोई एक्टिव केस नहीं है। इसमें एक मरीज ठीक हो चुका है और एक की जान गई है। शिमला में एक मामला सामने आया है। मंडी (Mandi) सरकाघाट की महिला कोरोना से जंग जीत चुकी है। सिरमौर में अब तक 4 मामले सामने आए हैं। इसमें दो एक्टिव हैं। दो ठीक हो गए हैं। सोलन में अब तक 9 मामले सामने आए हैं। सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। ऊना (Una) जिला में अब तक 18 मामले सामने आए हैं। अभी एक एक्टिव मामला है। 17 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। किन्नौर, कुल्लू व लाहुल स्पीति में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। वर्तमान में छह जिलों में कोई मामला नहीं है। छह जिलों में कोरोना के एक्टिव मामले हैं।