-
Advertisement
Himachal: साधु के लिबास में घूम रहे संदिग्ध पकड़े, जांच कर रही पुलिस
दयाराम कश्यप/सोलन। हिमाचल (Himachal) के सोलन (Solan) जिला में साधु के लिबास में घूम रहे कुछ युवकों को पकड़ा है। युवकों ने जो नाम और पते बताए वह आधार कार्ड में अलग पाए गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सोलन के बड़ोग क्षेत्र में साधु के लिबास में कुछ युवक घूम रहे थे। लोगों को युवकों की हरकतों पर शक हुआ तो उनके नाम और पते पूछे। पर युवकों ने जो नाम और पते बताए वे आधार कार्ड में अलग पाए गए।
यह भी पढ़ें: कुल्लू : बेरहमी से पिटाई कर ली पत्नी की जान, डीपीआरओ ऑफिस में काम करता है आरोपी…
मामले की सूचना बड़ोग के प्रधान सुनील कश्यप को दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रधान मौके पर पहुंचे। प्रधान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक साधु के लिबास में घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। जब मौके पर मौजूद एक पुलिस (Police) कर्मचारी ने जब इनके आधार कार्ड चेक किए तो इसमें इनके नाम अलग-अलग थे। आधार कार्ड पर पंजाब (Punjab) का पता था और आधार कार्ड में इनके नाम मोहम्मद रफी, मजिज व साजन लिखे हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि बड़ोग में साधु के लिबास में घूम रहे युवकों को लेकर जांच चल रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

