-
Advertisement
Himachal में जल्द भरे जाएंगे कांस्टेबलों के 1,334 पद, कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी भर्ती
शिमला। हिमाचल (Himachal) में पुलिस की वर्दी पहनने का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही पुलिस कांस्टेबलों (Police Constables) के 1334 पदों पर भर्ती (Recruitment) की जाएगी। शनिवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में इन पदों की सीधी भर्ती करने को मंजूरी दी है। पुलिस मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 976 पुरुष और 267 महिला कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Himachal में फार्मासिस्ट सहित 150 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कब होंगे साक्षात्कार जाने
इसके अलावा 91 चालक कांस्टेबल (Driver constable) के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए तैयार रहें। भर्ती के लिए आवेदन मंगाने से लेकर अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए तिथि तय की जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भर्ती कराने के लिए प्रक्रिया पर खास ध्यान दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

