-
Advertisement
नवरात्र मेले को श्री नैना देवी मंदिर तैयार, ये रहेंगी व्यवस्थाएं- जानिए
बिलासपुर। हिमाचल (Himachal) के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी (Sri Naina Devi) में कोरोना (Corona) महामारी की सावधानियों के बीच कल यानी 13 अप्रैल को चैत्र नवरात्र मेले शुरू हो रहे हैं। नवरात्र मेला को लेकर पुलिस (Police) और प्रशासन के द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। पुलिस बल माता श्री नैना देवी के शहर में पहुंच चुका है। कोरोना महामारी के इस दौर में किस प्रकार श्रद्धालुओं को सावधानीपूर्वक मंदिर भेजा जाए, इसको लेकर मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम और मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी व मेला अधिकारी डीएसपी अभिमन्यु ने भी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और तमाम प्रबंधों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें :- बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मेलों में श्रद्धालुओं ने दिल खोल दिया दान, जाने कितना चढ़ा चढ़ावा

इस महामारी के इस दौर में नवरात्र मेला (Navratri Fair) के दौरान श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग माता के दर्शनों के लिए जाएंगे, वह सभी सरकार द्वारा जारी कोविड-19 (Covid-19) प्रोटोकॉल की सावधानियां बरतें, इसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह से खाका तैयार किया है। नवरात्र मेला के दौरान मंदिर में कड़ाह प्रसाद, नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ करने पर भी पूरी तरह से मनाही है। श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि वह मास्क लगाकर ही माता के दरबार में आए और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे और यह नवरात्र मेला सुख शांति के साथ संपन्न हो श्रद्धालु खुशी-खुशी अपने घरों को लौटें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

