-
Advertisement
School में पढ़ाने का ये अंदाज दिल जीत लेगा आपका भी Video देखने के बाद
Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो (Video) ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। ताजा वीडियो में शिक्षक (Teacher) के पढ़ाने के तरीके को आप भी नमन करेंगे। स्कूल में बच्चों को पढ़ना का अंदाज (Style of Teaching in School) आपको भी काफी पसंद आ सकता है।
बारहखड़ी को इस अनोखे अंदाज़ में पढ़ाना बहुत कुशल है… इसके पीछे जिस गुरुजी की क्रिएटिविटी है उनको नमन है…💯🙏 pic.twitter.com/ha4rARQU9Y
— काव्य कुटीर (@KavyaKutir) July 31, 2025
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत ही अलग अंदाज में टीचर बारहखड़ी पढ़ाती नजर आ रही है। क्लास में बच्चे बैठे हैं और वो सभी बारहखड़ी पढ़ रहे हैं। हिंदी वर्णमाला का ऐसा क्रम जिसमें व्यंजनों को स्वरों के साथ जोड़कर लिखते हैं उसे बारहखड़ी कहा जाता है। इसे सीखने के बाद ही हिंदी भाषा में शब्दों को सही तरीके से लिखना और पढ़ना आ सकता है। शब्दों में मात्रा के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। वीडियो जिसे आप देख रहे हैं उसमें देखा जा सकता है कि इसे ही पढ़ाया जा रहा है। बोर्ड पर सभी मात्राएं हैं और उसके साथ क अक्षर को एक-एक कर मात्रा के साथ लगाकर बारहखड़ी पढ़ाया जा रहा है।
नेपाली भाषा में है बारहखड़ी मात्राओं का ज्ञान का चार्ट
वीडियो कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इसमें नेपाली भाषा में बाह्रखरी मात्रा को ज्ञान यानी बारहखड़ी मात्राओं का ज्ञान का चार्ट है। सोशल मीडिया एक्स पर इसे @KavyaKutir अकाउंट से शेयर किया गया है।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
