-
Advertisement
PM से मांगें वक्त, हम साथ चलने को तैयार- वित्त मंत्री से चार बार मिला ,उनके हाथ में फैसला नहीं
CM Sukhu on RDG: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी विधायक दल ने राज्यपाल से मुलाक़ात करने के लिए तो जा रहा है, लेकिन उन्हें वहां हिमाचल प्रदेश के हितों की बात करनी चाहिए। बीजेपी विधायक दल को राज्यपाल के पास RDG का नुक़सान को लेकर बात करनी चाहिए। सीएम ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि तो तब जारी की जाएगी, जब राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश सरकार की मदद रुकवा रही है। विधायक क्षेत्र विकास निधि बीजेपी के साथ कांग्रेस विधायकों को भी नहीं मिल रही है।
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि RDG… वित मंत्री के हाथ में फैसला नहीं है.. उनसे चार बार मिल चुका हूं@PMOIndia @AmitShah @SukhuSukhvinder @Agnihotriinc @yadvindergoma04 @VikramadityaINC @virbhadrasingh @DharmaniRajesh @irohitthakurINC @jairamthakurbjp @rajeevbindal pic.twitter.com/3iVZO7SE4f
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) February 6, 2026
सीएम सुक्खू ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई है। उन्होंने बीजेपी नेताओं से आग्रह किया है कि वे उनके साथ दिल्ली चलकर हिमाचल के हितों की पैरवी करें। आजादी के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश की RDG बंद हुई है., विशेष सत्र में सरकार जनता को यह बताएगी कि बीते दस सालों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को क्या दिया है। उन्होंने बीजेपी विधायकों का भी सहयोग मांगा है। बीजेपी धायक तथ्यों पर बात न करते हुए दुष्प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्र से सामने मजबूती से अपना पक्ष रखा। एक फ़रवरी का दिन हिमाचल के लिए काला दिन था। वित्त मंत्री से में चार बार मिला हूं ये उनके हाथ में ये फैसला नहीं है, PM के सामने ही बात बनेगी, वहां अपना पक्ष रखें । पीएम से टाइम लें हम साथ चलने को तैयार है।
संजू चौधरी
