-
Advertisement
सेना भर्ती : सफल उम्मीदवार 8 से 10 जुलाई के बीच जमा करवाएं दस्तावेज
नाहन। सेना भर्ती में शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षण में सफल जिला सिरमौर (District Sirmaur) के उम्मीदवारों के लिए ये जरूरी सूचना है। भारतीय थल सेना ने इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में 22 मार्च से 3 अप्रैल, 2021 तक भर्ती आयोजित की गई थी। इसके अंतर्गत शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षण में सिरमौर जिला के सभी सफल उम्मीदवार 8 जुलाई से 10 जुलाई 2021 के बीच अपने दस्तावेज (Documents) भर्ती कार्यालय शिमला में जमा करवाएं। यह जानकारी भारतीय थल सेना प्रवक्ता ने दी। सभी उम्मीदवार समय पर अपने दस्तावेज जमा करवा दें।

