-
Advertisement
Sukhu Government ने तीन माह में किया कमाल, 980 को दी करूणामूलक नौकरियां
Sukhu Government : हिमाचल की सुक्खू सरकार ने बीते तीन माह के दौरान विभिन्न विभागों में 980 प्रार्थियों को करूणामूलक आधार पर रिकॉर्ड नियुक्तियां प्रदान की हैं। इससे दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को समय पर सहायता, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हुआ है। यह बात सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कही है। ये नियुक्तियां पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर, 2025 तक दी गई विशेष छूट अवधि के दौरान प्रदान की गईं। इसमें विभिन्न विभागों में 366 तृतीय श्रेणी और 614 चतुर्थ श्रेणी .मल्टी टास्क वर्कर के पद शामिल हैं।
जल शक्ति विभाग में सबसे अधिक 419 नियुक्तियां की गई
सीएम सुक्खू ने कहा कि जल शक्ति विभाग में सबसे अधिक 419 नियुक्तियां की गई, जिसमें 100 तृतीय श्रेणी और 319 चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में 175 नियुक्तियां की गई, जिसमें 15 जेओए -आइटी और 160 मल्टी टास्क वर्कर -एमपीडब्ल्यू शामिल हैं। वहीं शिक्षा विभाग में 128 नियुक्तियां हुईं, जिनमें 108 तृतीय श्रेणी और 20 चतुर्थ श्रेणी के पद हैं। अन्य विभागों में भी पात्र प्रार्थियों को बड़ी संख्या में नियुक्तियां प्रदान की गई हैं।
पुलिस विभाग में 52 और गृह रक्षा विभाग में 23 नियुक्तियां
सीएम ने आगे बताया कि गृह विभाग में 75 नियुक्तियां, जिनमें पुलिस विभाग में 52 और गृह रक्षा विभाग में 23 पद शामिल हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 34, जबकि पशुपालन विभाग में 56 नियुक्तियां की गईं। इसी तरह आयुष, कृषि, शहरी विकास, एचपीटीडीसी, अग्निशमन सेवाएं, ग्रामीण विकास, राजस्व, एचआरटीसी सहित कुल 19 विभागों में करूणामूलक आधार पर नियुक्तियां प्रदान की गईं।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
