सुक्खू सरकार ने बंद किया मंडी सेटलमेंट मंडल, तीन स्तरोन्नत तहसीलों का दर्जा लिया वापस

लाहुल-स्पीति की उदयपुर, बिलासपुर की भराड़ी और सोलन की किशनगढ़ तहसील फिर बनी उपतहसील

सुक्खू सरकार ने बंद किया मंडी सेटलमेंट मंडल, तीन स्तरोन्नत तहसीलों का दर्जा लिया वापस

- Advertisement -

शिमला। पूर्व की जयराम सरकार के समय खोले गए सैंकड़ों कार्यालयों को बंद करने के बाद अब सुक्खू सरकार (Sukhu Govt) ने एक और बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने पूर्व सरकार के समय बनाए गए मंडी सेटलमेंट मंडल (Mandi Settlement Circle) को बंद कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने तीन स्तरोन्नत तहसीलों (Three Upgraded Tehsils) का दर्जा भी वापस ले लिया है। इसको लेकर राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं।


यह भी पढ़े:हिमाचल डॉ शिव कुमार को एसपी सीएम सिक्योरिटी का जिम्मा, दो डीएसपी भी बदले

बता दें कि मंडी सेटलमेंट मंडल बंद करने के चलते अब कांगड़ा और शिमला सेटलमेंट मंडल (Shimla Settlement Circle) का अधिकार क्षेत्र तत्काल प्रभाव से पूर्व की भांति हो जाएगा। इसके अलावा सरकार ने जिला लाहुल.स्पीति की उदयपुरए बिलासपुर की भराड़ी और सोलन की किशनगढ़ तहसील का दर्जा भी वापस लेकर इन्हें उपतहसील कर दिया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | latest news | closed | sukhu govt | Mandi Settlement Circle | Withdrew Status | Three Upgraded Tehsils | Himachal Govt. | Shimla Settlement Circle
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है