-
Advertisement
Breaking: सुक्खू ने दिल्ली में बिछाई बिसात,शुक्ला से ये वाले विधायकों के साथ की मुलाकात
Last Updated on December 23, 2021 by admin
राजीव शर्मा/ नई दिल्ली। हिमाचल (Himachal) में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी प्रदेशाध्यक्ष या फिर नेता प्रतिपक्ष का पद पाने को लेकर (Sukhwinder Singh Sukhu) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में बिसात बिछा रखी है। सुक्खू पिछले कई दिनों से व्यक्तिगत कारणों के चलते यूं तो दिल्ली में ही हैं,लेकिन बीते कल वह कांग्रेस विधायकों के एक गुट को लेकर पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) से मिले हैं। सुक्खू की अगुवाई में मिलने वालों में ऊना से विधायक सतपाल रायजादा, नालागढ़ से लखविंदर राणा,किन्नौर से (Jagat Singh Negi) जगत सिंह नेगी,कांगड़ा से (Pawan Kajal) पवन काजल, जुब्बल-कोटखाई से (Rohit Thakur) रोहित ठाकुर, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी (Sanjay Awasthi)व कुसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह शामिल थे। ये सभी चाहते हैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को या तो पार्टी का हिमाचल में प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाए या फिर नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी दे दी जाए।
यह भी पढ़ेंः मोदी रैली को लेकर सीएम ने किया यह खुलासा, इन जिलों को मिलेंगी बड़ी सौगातें
कारण सीधा है कि विधानसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे के वक्त इलेक्शन कमेटी (Election Committee) में अपने समर्थकों को टिकट की पैरवी की जा सके। दलील ये है कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल में राजपूत नेता (Rajput leader) अगर कोई है तो वह सुखविंदर सिंह सुक्खू ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने छह वर्षों तक हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नाते काम किया हुआ है। उनका एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस से होते हुए मुख्यधारा में अच्छी पकड़ है। इसी के चलते उन्हें प्रदेश में कमान दी जाए।