-
Advertisement
Sunita Williams 19 मार्च को धरती पर लौटेंगी- Elon Musk के रॉकेट ने भरी उड़ान
Sunita Williams : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर का धरती पर लौटने का इंतजार अब लग रहा है खत्म हो रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो ये दोनों 19 मार्च को अंतरिक्ष स्टेशन (Space Station) से धरती पर वापसी करेंगी नासा (NASA) और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (Elon Musk’s Company SpaceX) ने ये बड़ी खुशखबरी दी है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं।
Stuck NASA astronauts one step closer to home after SpaceX crew-swap launch#NASA and #SpaceX launched a long-awaited crew to the International Space Station that will let them bring home U.S. astronauts #ButchWilmore and #SunitaWilliams, who have been stuck on the orbital lab… pic.twitter.com/0w5JqOLOrI
— DD News (@DDNewslive) March 15, 2025
मिशन को क्रू-10 नाम दिया
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से उन्हें लाने के लिए नासा और स्पेसएक्स (SpaceX) ने 13 मार्च को फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए क्रू-10 मिशन लॉन्च किया है। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट फाल्कन-9 रॉकेट शुक्रवार की शाम (स्थानीय समयानुसार) फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ। इसमें क्रू ड्रैगन कैप्सूल से जुड़ी चार सदस्यीय टीम रवाना हुई। इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है। इस मिशन के तहत ही दोनों की घर वापसी होगी।
स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी से फंसे
सुनीता और उनके साथ गए (Butch Wilmore) बुच विलमोर नौ महीने से अंतरिक्ष (Space) पर फंसे हैं। उनके स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उनकी वापसी तय समय पर नहीं हो पाई थी।
-पंकज शर्मा

