-
Advertisement
Coronavirus से गई तांत्रिक की जान, 23 भक्तों को भी बांट गया संक्रमण
रतलाम। एक तरफ जहां सरकार लोगों को बोल-बोल कर थक गई है कि दूरी बनाए रखें और घर पर रहें, लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे। मध्य प्रदेश में इसका नतीजा भुगता 23 लोगों ने। दरअसल, मध्य प्रदेश के रतलाम में एक तांत्रिक की कोरोना वायरस (Coronavirus ) से मौत हो गई। इसके बाद जब उसके संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री तलाश की गई और उनके सैंपल लिए गए। रिपोर्ट आने पर बाबा के पास अपनी समस्या लेकर गए 23 लोग पॉजिटिव (Positive) पाए गए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
भक्तों के हाथ भी चूमता था बाबा
जानकारी के अनुसार रतलाम के नयापुरा इलाके में एक तांत्रिक बाबा (Tantrik Baba) झाड़ फूंक करता था और लोगों को ताबीज बांटता था। लोगों ने बताया कि बाबा कई बार हाथ भी चूमता था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसके पास जाते थे। 4 जून को कोरोना की वजह से बाबा की मौत हो गई। नियम के तहत जब प्रशासन ने बाबा की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री तलाशी तो पता चला कि मरने से पहले बाबा ने 23 लोगों को कोरोना बांट दिया था। पॉजिटिव आए 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। ये सभी लोग उसी नयापुरा मोहल्ले के हैं जहां तांत्रिक बाबा रहता था।

29 बाबाओं को किया क्वारंटाइन
इसी के साथ प्रशासन ने एतिहातन रतलाम शहर के करीब 29 बाबाओं को क्वारंटाइन कर दिया है और उनका सैंपल लिया गया है, ताकि पता चल सके कि ये सभी स्वस्थ हैं या कोरोना संक्रमित हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से बुधवार को कोरोना वायरस के 41 नए केस सामने आए। इसके बाद इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 3,922 हो गई है। इनमें से अब तक 2,618 मरीज हुए ठीक हुए हैं, तो वहीं 163 ने इस बीमारी से जान गंवा दी है।

