-
Advertisement
बेटी की शादी के लिए लकड़ियां लेने जा रहे Teacher की हादसे में गई जान
चंबा। पुलिस थाना डलहौजी की मोरनु पंचायत के कलर गांव में एक पिकअप ( Pick up)हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बेटी की शादी के लिए लकड़ियां लेने जा रहे अध्यापक( Teacher) की मौत ( Death)हो गई। इसके अलावा 4 अन्य लोगों को भी चोटें( Injured) आई हैं। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया , जहां से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया और एक को पठानकोट लेजाया गया है। हादसा रविवार को रात हो हुआ है।
यह भी पढ़ें :- बिलासपुर: घर में घुस कर अकेली महिला से कर दीं अश्लील हरकतें; मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार डलहौजी के मोरनू पंचायत के गांव कलर निवासी मदन लाल बेटी की शादी की के लिए लकड़ियां लेने के लिए पिकअप (एचपी 47 -7777) में अन्य चार लोगों के साथ गांव कनियाडका की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित 5 लोग सवार थे। जब गाड़ी कनियाडका के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मदन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मदन लाल सीएचटी थे और सुदली स्कूल में में कार्यरत थे। वहीं हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए पठानकोट ले जाया गया है और बाकी के तीन लोगों को मामूली लोग चोटें आई । पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


